आईईसी यूनिवर्सिटी में चौथा राष्ट्रीय सीजीएमपी दिवस मनाया

आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से 10 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में चौथा राष्ट्रीय सीजीएमपी दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘गुणवत्तापूर्ण निर्माण से सुरक्षित और स्वस्थ दुनिया’ रही। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को दवा निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षित उत्पादन और निर्धारित मानकों के पालन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन कुलपति डॉ. अशोक पुरी, रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता और डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ज्योति गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सीजीएमपी विषय पर क्विज और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दवा निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता आश्वासन और नियामकीय मानकों से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में स्वच्छता, उचित दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (सीजीएमपी) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सुरक्षित और प्रभावी दवाओं के निर्माण के लिए निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन आवश्यक है। विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की व्यावहारिक जरूरतों और दवा उत्पादन में गुणवत्ता बनाए रखने की प्रक्रियाओं से भी अवगत करवाया गया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में पेशेवर जिम्मेदारी और दवाओं की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *