विश्व विजेता कबड्डी खिलाड़ी चंपा ठाकुर का चंबा पहुंचने पर भव्य स्वागत

World champion Kabaddi player Champa Thakur received a grand welcome on her arrival in Chamba.

विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल आकांक्षी जिला चंबा की दूरदराज पंचायत बघईगढ़ की खिलाड़ी चंपा ठाकुर के आज अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंबा जिले के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बोखरी मोड़, भलेई और कोटि में सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं और भारत माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

चंपा ठाकुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली। लोगों ने इसे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस अवसर पर चंपा ठाकुर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने बताया कि साई हॉस्टल धर्मशाला में उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला, जिसकी बदौलत यह सफलता हासिल हुई।

चंपा ठाकुर ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर ही सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है।