Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने से प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर भी मौसम साफ रहेगा।

विस्तार
Follow Us
उत्तराखंड में आज रविवार को मौसम साफ है। दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने परेशानी बढ़ाई हुई है।
Trending Videos
मौसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का एहसास कम होगा।
उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर भी मौसम साफ रहेगा।
