UP: आठ साल की मासूम ने बाजार में घूम रहे दुष्कर्मी को पहचाना; देखते ही चीखी… बोली- पकड़ो इसे, जाने न पाए
बच्ची को देखते ही युवक भागने लगा। तब बच्ची जोर से चिल्लाई… पकड़ो इसे, जाने न पाए। हालांकि वह भाग निकला।

आरोपी लवकुश
विस्तार
नानी के साथ सामान खरीदने गई आठ साल की मासूम पड़ोस के एक युवक को बाजार में देखते ही जोर-जोर से चीखने लगी। घबराई नानी के पूछने ‘पर बताया कि इन अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया था। बच्ची को देखते ही युवक भागने लगा। तब बच्ची जोर से चिल्लाई… पकड़ो इसे, जाने न पाए। हालांकि वह भाग निकला। नानी के केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले लवकुश (22) को सोमवार सुबह दबोच लिया। लवकुश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना लिंक रोड क्षेत्र के एक कॉलोनी की है।