सोलन पुलिस के लिए 7 अप्रैल 2025 एक गौरवपूर्ण दिन बन गया, जब पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश द्वारा तीन समर्पित पुलिस अधिकारियों को DGP Disc-2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी निष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया है।
🔹 स्वर्गीय उप निरीक्षक विनोद भगटा (ASI) — इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा शाखा में रहते हुए VVIP कार्यक्रमों और चुनावों के दौरान अनुकरणीय प्रबंधन किया। NDPS, आबकारी व जुआ अधिनियम में कई मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर शानदार योगदान दिया।
🔹 मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार — विशेष जांच इकाई में 2022 में NDPS व आबकारी अधिनियम के तहत 50+ मामलों की सफल जांच कर, नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
🔹 मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार — साइबर सेल में तकनीकी दक्षता का प्रयोग कर 50+ आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें Cyber Investigator Badge से भी नवाज़ा गया।
इन जांबाज़ों की सेवा सभी के लिए प्रेरणा है।