अस्पताल में ईएनटी  और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की है कमी केवल एक डॉक्टर से चल रहा गुजारा : एमएस 

सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में  ईएनटी डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की कमी है  यह बात सोलन के नए  एमएस डॉक्टर महेंद्र पाल ने कही है।  पहले तो  इस तरह के आरोप  केवल भाजपा नेता ही लगाते थे कि सोलन अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है लेकिन अब इस कमी को सोलन के एमएस ने भी स्वीकार कर ली है।  उन्होंने बताया कि केवल एक ईएनटी डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट के सहारे कार्य नहीं किया जा सकता है अस्पताल में कम से कम दो ईएनटी डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए।
अधिक जानकारी देते हुए  एमएस डॉक्टर महेंद्र पाल कहा कि ईएनटी डॉक्टर  छुट्टी पर है इस लिए उन्होंने शुक्रवार को दुसरे सरकारी हॉस्पिटल से ईएनटी डॉक्टर  को बुलाया है। जो केवल शुक्रवार को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल आएँगे और लोगों का इलाज करेंगे।  उन्होंने कहा कि अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट के केवल एक ही डॉक्टर है।  उन्होंने अगर छुट्टी जाना होता है तो पीछे से मरीजों को बेहद परेशानी होती है।  इस लिए अस्पताल में दो चिकिसक और होने चाहिए।  जिसके लिए वह उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके है।  बाइट एमएस महेंद्र पाल