इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन सख्त नियमों के कारण अब तक इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। नगर निगम नियमानुसार कुत्तों की नसबंदी (स्टरलाइजेशन) तभी कर सकता है जब उसके पास एक मान्यता प्राप्त ऑपरेशन थिएटर हो। नियमों का उल्लंघन करने पर नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इसी कारण, नगर निगम द्वारा काफी समय से ठोड़ो मैदान के पास एक ऑपरेशन थिएटर बनाने का कार्य चल रहा था।ऑपरेशन थिएटर तैयार, जल्द शुरू होगी नसबंदी प्रक्रियानगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता कपटा ने जानकारी दी कि कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन थिएटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही, ऑपरेशन के बाद कुत्तों को रखने के लिए उचित व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नसबंदी प्रक्रिया शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक एनओसी और प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। जल्द ही यह औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद नगर निगम स्टरलाइजेशन कार्यक्रम शुरू करेगा।नगर निगम का मानना है कि इस पहल से कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी और शहर में इस समस्या से राहत मिलेगी।byte नगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता कपटा