आगरा: पिता कर रहा था शादी की तैयारी, बेटी घर से 1.70 लाख रुपये कैश लेकर प्रेमी के साथ फरार
आगरा में एक महीने बाद लड़की शादी की थी और वो परिवार के ही पैसे लेकर फरार हो गई। परिवार उसकी शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी से पहले लड़की अपने फरार के साथ चल गई। शादी के खर्च के लिए पिता द्वारा घर में रखी नकदी भी युवती अपने साख ले गई।

टेढ़ी बगिया के नगला केसरी में रहने वाले एक युवक की बेटी की शादी 14 फरवरी को थी। पिता अपनी बेटी की शादी के तैयारियों के लिए धन एकत्रित कर रहे थे। शादी के लिए उन्होंने कपड़े भी खरीद लिए थे। मगर बेटी अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई है। पिता का कहना है कि शादी के लिए उसने एक लाख रुपये का लोन लिया था। ये रकम वे एक दिन पहले ही बैंक से लेकर आए थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी को हो गई थी। 9 जनवरी की रात को वह पड़ोस में रहने वाला आदित्य के साथ फरार हो गई है, उनकी बेटी शादी के लिए रखे 1.70 लाख रुपये और कपड़े भी साथ ले गई है।
14 फरवरी को होनी थी शादी
पिता ने बताया कि पीडि़त ने बताया कि बेटी की शादी सिकंदरा क्षेत्र में तय कर दी थी, सगाई भी हो चुकी थी। शादी 14 फरवरी की तय हो गई थी। अब वे शादी के लिए वाटिका और कार्ड छपवाने की तैयारियों में जुटे थे। इधर बेटी ने ऐसा कांड कर दिया कि वे पछता रहे हैं। उन्हें इस बात की भनक भी नहीं लगी कि उनकी बेटी का बराबर में रहने वाले युवक से कोई रिश्ता चल रहा था।
4 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने इस वर्ष इंटरमीडिएट में प्रवेश लिया था। जब से बेटी घर से गई है। घर में कोहराम मचा हुआ है। कई बार थाने के चक्कर काट आया हूं। 4 दिन बीतने के बाद भी उसकी बेटी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाला गया है। युवक के परिवार वाले भी फरार हैं।