सुक्खू ने नेशनल ट्रक एंड बस मीट में की ई-परिवहन को बढ़ावा देने की घोषणा की

सोलन जिला के गांधी ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस   नेशनल ट्रक एंड बस मीट में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक विनोद सुल्तानपुरी व संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन पर्यटन का बढ़ता दबाव पर्यावरण पर भी असर डाल रहा है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर खास ध्यान दे रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाया जाए। इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने कहा कि अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस   के सम्मेलन में भाग लिया उन्होंने कहा कि संस्था से प्रदेश की बेहतरी के लिए कई सुझाव आने की उम्मीद है। वह मानते है कि सभी ट्रांसपोर्टर प्रदेश की योजनाओं का लाभ उठाएंगे . वहीँ जो ग्रीन स्टेट कांग्रेस सरकार हिमाचल को बनाने जा रही है उसकी सुंदरता को वह बनाएं रखेंगे।

बाइट ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *