जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने सुभाष वर्मानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Subhash Vermani becomes District Congress President, pays courtesy visit to Chief Minister

सोलन: जिला कांग्रेस कमेटी सोलन का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अधिवक्ता सुभाष वर्मानी ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सोलन के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में हुई। इस दौरान सुभाष वर्मानी ने मुख्यमंत्री का अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुभाष वर्मानी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, बघाट  बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर, उपमहाधिवक्ता रोहित शर्मा, महिला एवं बाल विकास सोलन के सदस्य जतिन साहनी, पूर्व पार्षद पुनीत नारंग, विजय पूरी, निखिल गौतम, उमेश शर्मा, नवीन वर्मा और कुणाल सूद सहित कई कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।