सपेशल रोड टैक्स के 25 डिफॉल्टरों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, 63 लाख रुपये बकाया

सोलन 5 मार्च 2026
सोलन में स्पेशल रोड टैक्स का भुगतान न करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार करीब 25 डिफॉल्टरों पर लगभग 63 लाख रुपये की राशि बकाया है जिसकी वसूली के लिए सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी देते हुए RTO  कविता ठाकुर ने बताया कि यह मामला पिछले दो से तीन वर्षों से लंबित चल रहा है। विभाग द्वारा संबंधित वाहन मालिकों को कई बार नोटिस और रिमाइंडर भेजे गए हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह तक बकाया राशि का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि यदि नोटिस के बावजूद भी डिफॉल्टर टैक्स जमा नहीं करते हैं तो विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत संबंधित बसों को इम्पाउंड (जब्त) किया जा सकता है और डिफॉल्टरों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
विभाग ने वाहन मालिकों को राहत देते हुए किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। जिन पर अधिक राशि बकाया है, जैसे कि 3 से 4 लाख रुपये वे इस राशि को तीन बराबर किश्तों में जमा कर सकते हैं।
विभाग का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य बकाया राशि की वसूली करना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी डिफॉल्टरों को समय रहते टैक्स जमा करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *