सोलन एम्पावरमेंट और डेवलोपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा आज शहर में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता राजेश कश्यप ने की। राजेश कश्यप ने इस मौके पर कहा कि सोलन शहर में लगातार कंक्रीट के जंगल खड़े हो रहे है। पेड़ और हरियाली की कमी होती जा रही है। जिसके चलते पर्यवारण भी खतरे में पड़ता दिखाई दे हर है। इस लिए संस्था द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया जा रहा है।
भाजपा नेता राजेश कश्यप ने कहा कि आज संस्था द्वारा सोलन शहर में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत सोलन शहर की चारों दिशाओं में पीपल के पौधे रोपे जा रहे है। जिसका मुख्य उदेश्य शहर के वातावरण को दूषित होने से बचाना है और सोलन को हरा भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्था ने केवल पौधा रोपण करेगी बल्कि इन पौधों का ध्यान भी रखेगी। यह मुहिम उनकी भविष्य में भी चलती रहेगी।
