सोलन के युवाओं ने रचा स्वाद का इतिहास, NFCI की जीत बनी देशभर के छात्रों के लिए प्रेरणा

मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास अगर साथ हों तो छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय मंच पर बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। इसका जीवंत उदाहरण बना है एनएफसीआई सोलन, जिसने जालंधर में आयोजित नेशनल कलिनरी चैलेंज 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर शानदार जीत दर्ज कर देवभूमि का नाम रोशन किया है। सोलन कैंपस की टीम ने न केवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि ₹51,000 का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और ‘बेस्ट प्लेटिंग’ का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किया। नेशनल कलिनरी चैलेंज 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर विजेता बनकर उभरे एनएफसीआई सोलन की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत, रचनात्मक सोच और संस्थान का मजबूत मार्गदर्शन रहा। इस जीत को लेकर टीम के सदस्यों और संस्थान प्रबंधन ने अपनी भावनाएं साझा कीं।
प्रतियोगिता में शामिल विकास ने कहा कि कश्मीर की पारंपरिक डिश को नए अंदाज में प्रस्तुत करना उनके लिए चुनौती भी थी और अवसर भी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक स्वाद को बनाए रखते हुए उसे आधुनिक रूप देना आसान नहीं था, लेकिन निरंतर अभ्यास ने आत्मविश्वास बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *