सोलन: ओच्छघाट में महिलाओं को मिली नई उड़ान, सिलाई मशीनें बनें आत्मनिर्भरता का साधन    

सोलन के ओच्छघाट पंचायत परिसर में आयोजित एक प्रेरक कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। यह पहल वर्मा संस ज्वेलर्स की ओर से की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर के माध्यम से रोजगार से जोड़ना है।
ग्राम पंचायत ओच्छघाट की पूर्व प्रधान पूनम ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज के जिम्मेदार संस्थान आगे बढ़कर जरूरतमंदों का हाथ थामते हैं, तो उससे वास्तविक बदलाव संभव होता है। उनके अनुसार, दो महिलाओं को सिलाई मशीनें मिलने से वे अपने पैरों पर खड़ी होंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी।
लाभार्थियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की। एक महिला ने बताया कि पुरानी मशीन खराब होने के कारण काम रुक गया था, लेकिन अब नई मशीन मिलने से वे दोबारा पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य शुरू कर सकेंगी। दूसरी महिला ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते वह मशीन नहीं खरीद पा रही थीं, जबकि उनके पास सिलाई का कौशल था। इस सहयोग ने उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है।
Byte- पूनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *