सोलन: जिला परिषद वार्डों के परिसीमन पर बवाल, कवर अजय सिंह ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

सोलन: जिला परिषद वार्डों के हालिया परिसीमन को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व जिला परिषद सदस्य कवर अजय सिंह ने आज मनमोहन शर्मा से मुलाकात कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कोर्ट भेजा पंचायत को टक्साल वार्ड से हटाकर दाडवा वार्ड में शामिल किए जाने को “अव्यवहारिक और संदिग्ध” करार दिया। डीसी ने मामले पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय का आश्वासन दिया है, लेकिन अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।अजय सिंह ने बताया कि 9 मई 2025 की अधिसूचना में कोर्ट भेजा पंचायत कोटक्साल   वार्ड में रखा गया था, लेकिन नई सूची में इसे दाडवा वार्ड में डाल दिया गया। उनका तर्क है कि दाडवा वार्ड की 13-14 पंचायतें पट्टा ब्लॉक से संबंधित हैं, जबकि कोर्ट भेजा धर्मपुर ब्लॉक की अकेली पंचायत है। ऐसे में उसे अलग-थलग करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने इस बदलाव में राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका भी जताई।अजय के  अनुसार पंचायत में इस फैसले के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों ने दो दिन तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने टक्साल वार्ड का नाम फिर से ‘कसौली गढ़खल वार्ड’ रखने की मांग भी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *