सोलन: 2-4 घंटे में कार्रवाई करो वरना सड़कों पर उतरेंगे”—धर्मपुर हमले पर गिलानी का सरकार पर तीखा हमला

सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण परिषद चेयरमैन   एसएनए गिलानी   ने धर्मपुर में नेपाली परिवार पर हुए हमले को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस घटना को कानून-व्यवस्था की खुली नाकामी बताते हुए कहा कि सरेआम गुंडागर्दी हुई, लेकिन अब तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गिलानी के अनुसार मेले के दौरान हुए इस हमले में परिवार को बुरी तरह पीटा गया और उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया, फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
गिलानी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर की घटना कोई सामान्य झगड़ा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और कानून के डर के खत्म होने का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “निचले स्तर से लेकर ऊपर तक नियंत्रण खत्म हो चुका है।  सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए गिलानी ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो नेपाली समुदाय और अन्य लोग सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बयान के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और अब सबकी नजर कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *