सोलन के उप निदेशक डॉ. देव राज कश्यप ने ‘एग्री स्टैक स्कीम के बारे में किसानों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के दो मुख्य घटक हैं, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्रेशन। वर्तमान में विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण का कार्य चल रहा है। डॉ. कश्यप ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जो किसान तीन किश्तों में 2000 रुपये की राशि प्राप्त करते हैं, उन्हें एग्री स्टैक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और राजस्व के कागजात होना आवश्यक है।उप निदेशक डॉ. देव राज कश्यप ने बताया कि किसान अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा, वे स्वयं ऑनलाइन पीएम किसान पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कृषि विभाग के अधिकारी, जिनमें एसएमएस, कृषि विकास अधिकारी और कृषि प्रसार अधिकारी शामिल हैं, किसानों को पंजीकरण में सहायता कर रहे हैं।डॉ. कश्यप ने बताया कि इस पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग द्वारा एक मजबूत डेटाबेस तैयार करना है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को सब्सिडी, तकनीकी मार्गदर्शन, खाद-बीज और अन्य कृषि सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सोलन में पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले लगभग 6000 किसानों सहित अन्य किसानों का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।बाइट उप निदेशक डॉ. देव राज कश्यप