सोलन पुलिस ने पंजाब के युवक से बरामद किया 122 ग्राम चिट्टा

सोलन डीएसपी  ऑफिस में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।   प्रेस वार्ता की अध्यक्षता डीएसपी सोलन अनिल दौलटा  ने कि।  उन्होंने बताया कि वह नशे को लेकर विशेष अभियान चलाए हुए हैं। जो भी नशे का काला कारोबार करते हुए पकड़ा जाता है उस से  कड़ी पूछताछ की जाती है और वह नशे की खेप  कहां से लेकरआया  है। उस  पर सख्त कार्रवाई अमल  पर लाई जाती है ताकि नशे को जड़ से ही खत्म किया जा सके।
डीएसपी सोलन  अनिल दौलटा  ने  अधिक  जानकारी देते  हुए बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने  हिमांशु  के एक युवक को चिट्टे  के साथ में गिरफ्तार किया था।  जब उस से  कड़ी पूछताछ की गई तो हिमांशु ने  खुलासा किया  कि वह पंजाब  के रहने वाले  विशाल से यह खेप  खरीद कर लेकर आया था।  तो पुलिस ने जाल बिछा कर विशाल  को होटल से  चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।  विशाल के  पास से भी 122 ग्राम चिट्टा  बरामद  किया।  उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर नकेल कस रही है जिसमें जनता का सहयोग वांछित है।