NH 5 पर कार व टक्कर में भीषण टककर हो गई। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। इस घटना में कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जो घायल हुए है उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। सडक किनारे काफी समय से एक ट्रक सडक किनारे खड़ा था।वहीँ सलोगड़ा में दोनों और के वाहन एक ही लेन उपयोग में लाई जा रही थी। जिसकारण सडक तंग हो गई थी। यही तंग सडक घटना का कारण मानी जा रही है। इसी जगह कुछ दिन पहले भी दुर्घटना हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी यह ट्रक अभी तक नहीं हटाया गया है।