नगर निगम सोलन की सफाई व्यवस्था को मिला प्रदेश में पहला स्थान, कमिश्नर एकता कपटा के नेतृत्व की चारों ओर सराहना

स्वच्छ शहर और समृद्ध शहर योजना के तहत नगर निगम सोलन ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता का श्रेय नगर निगम कमिश्नर एकता कपटा के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीति को दिया जा रहा है। उनकी योजना बद्ध कार्यप्रणाली और मजबूत निगरानी के चलते सोलन शहर ने सफाई व्यवस्था के मामले में पूरे हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एकता कपटा ने अभियान की शुरुआत से ही शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने नगर निगम पार्षदों, अधिकारियों और सफाई कर्मियों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित किया और हर वार्ड में स्वच्छता को लेकर विशेष पहल शुरू की। उनके मार्गदर्शन में टीम ने मेहनत, लगन और समर्पण से कार्य किया, जिसके फलस्वरूप सोलन को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

एकता कपटा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि पूरे सोलन शहर का है। उन्होंने शहरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का सहयोग और जागरूकता ही इस सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम भविष्य में भी सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा और स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध सोलन के लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *