सोलन: 26–28 जून तक सजेगा मां शूलिनी मेला, भव्य आयोजन के लिए प्रशासन तैयार

सोलन के प्रसिद्ध मां शूलिनी मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीसी राहुल जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले की तिथियों और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मेले के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। एडीसी स्वयं मेला अधिकारी होंगे, जबकि एसडीएम और एसी टू डीसी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिनमें गैर-सरकारी सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। राहुल जैन ने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक व्यवस्थित और आकर्षक हो, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एडीसी राहुल जैन ने बताया कि मंदिर प्रशासन और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मेला 26 से 28 जून तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस मेले में पारंपरिक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। खास तौर पर बेबी शो और पेट शो जैसे कार्यक्रम भी लोगों को आकर्षित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *