सोलन: शूलिनी मेले तक तैयार होगा कथेड़ का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, युद्ध स्तर पर जारी निर्माण

सोलन के कथेड़ क्षेत्र में बन रहा मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल की बिल्डिंग को इस वर्ष के शूलिनी माता मेला तक हर हाल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए असिस्टेंट इंजीनियर. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों में अस्पताल के काम में काफी तेजी आई है। परियोजना स्थल पर भारी मशीनरी तैनात है और करीब 200 से 250 मजदूर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं ताकि तय समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा किया जा सके।
असिस्टेंट इंजीनियर. सुरेंद्र शर्मा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल परिसर को पांच ब्लॉकों—ए, बी, सी, डी और ई में विकसित किया जा रहा है। इनमें से ब्लॉक ‘सी’ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अन्य ब्लॉकों में पेंटिंग, टाइल्स, फिनिशिंग और सेनेटरी फिटिंग का कार्य एक साथ तेजी से चल रहा है।अधिकारियों का कहना है कि परियोजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और सरकार की ओर से जरूरत के अनुसार धन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि शूलिनी मेले से पहले अस्पताल की बिल्डिंग तैयार हो जाएगी, जिससे सोलन और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
Byte- असिस्टेंट इंजीनियर. सुरेंद्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *