सोलन: 28 पेड़ों पर फैसला: ट्री सब कमेटी के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण”

सोलन: नगर निगम क्षेत्र में चिन्हित किए गए 28 पेड़ों के फ़निरीक्षण के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौके पर पहुंचे। इन पेड़ों को काटने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है। मंत्री ट्री सब कमेटी के चेयरमैन भी हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर 15 सहित अन्य क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि ये पेड़ निजी और सरकारी दोनों प्रकार की भूमि पर स्थित हैं। नगर निगम द्वारा सुरक्षा और अन्य कारणों के आधार पर इन्हें काटने की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की मेयर ऊषा शर्मा, आयुक्त एकता काप्टा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमानी भी मौजूद रहे।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमों के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *