सोलन: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा: शैलेंद्र गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार करना था। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चले इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और इससे उनमें नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।
शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने  बताया कि प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र का संचालन भाजपा प्रदेश सचिव और जिला सह-प्रभारी  वंदना योगी ने किया, जबकि समापन सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर  राजीव सहजल ने संबोधित किया। विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसंपर्क को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं, मुख्य वक्ताओं और आयोजन में सहयोग देने वाली टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *