पशुओं को सहारा बने समाज उन्हें प्रदान करे सुरक्षा : विवेक लांबा 

बेजुबानों को  सुरक्षा प्रदान करने के  लिए पशु पालन विभाग आगे आया है।  विभाग के द्वारा  एक महीने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वह पशु कल्याण के लिए समाज को जागरूक करेगा और उन्हें बताएगा कि वह बेजुबानों के लिए क्या कर सकते है।  यहाँ जानकारी पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विवेक लांबा ने मीडिया को दी।  उन्होंने बताया कि उनका विभाग स्कूलों और पंचायतों में जा कर जागरूकता शिविर लगा रहा है  ताकि वह बेजुबानों का सहारा बने, क्योंकि पशुओं  को का  केवल मनुष्य  ही सुरक्षा प्रदान कर  सकता है।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विवेक लांबा ने  बताया कि 14 जनवरी 15 फरवरी तक जीव जंतु कल्याण दिवस चलाया जा रहा है। इस माह में जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य कैम्प लगाए जा रहे है।  कुत्तों के लिए स्टरलाइजेशन किया जा रहा है।  वहीँ  जंतु कल्याण के लिए आम व्यक्ति कैसे सहयोग कर सकता है। इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।  वहीँ एफएमडी  अभियान भी पशुपालन विभाग आरम्भ करने जा रहा है।  जिसमें पशुओं की वैक्सीनेशन की जाएगी।  60 दिनों के भीतर यह सभी वैक्सीनेशन की जाएगी।  उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा या निर्णय लिया गया है कि मुहँ खुर की बिमारी को जल्द से जल्द खत्म करना है उसके लिए अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।