सोलन में गैस को लेकर अफवाहें बेबुनियाद, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू: खाद्य नियंत्रक

सोलन: जिले में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला खाद्य नियंत्रक श्रवण कुमार ने साफ किया है कि सोलन में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू है। उन्होंने बताया कि जिले की 27 गैस एजेंसियां नियमित रूप से वितरण कर रही हैं और 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई भी करीब 70% तक बहाल हो चुकी है और स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।
श्रवण कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अतिरिक्त बुकिंग न करें और अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग के लिए 25 दिन की अवधि तय है, इसलिए उपभोक्ता तय समय के बाद ही बुकिंग करें। प्रशासन ने गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निरीक्षण तेज कर दिए हैं और “फर्स्ट कम फर्स्ट आउट” के आधार पर सिलेंडर देने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, एक विशेष कमेटी और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रोजाना निगरानी की जा रही है ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *