लोक निर्माण विभाग सोलन ने 80 प्रतिशत सड़क बहाली का कार्य किया पूरा, मार्च अंत से शुरू होगा पैच वर्क

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सोलन ने जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और बहाली के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। विभाग के सहायक अभियंता ई. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग 80 प्रतिशत सड़क बहाली का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 15 से 20 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि कम तापमान के कारण फिलहाल पैच वर्क और टारिंग का कार्य संभव नहीं है, क्योंकि इसके लिए निर्धारित तापमान बनाए रखना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंत तक मौसम खुलते ही पैच वर्क और टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे सड़कों की स्थिति में और सुधार होगा।इंजीनियर . सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजगढ़ बाईपास पर सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके चलते वहां सड़क बहाली का मुख्य कार्य अभी जारी है। हालांकि निर्माण कार्य के बावजूद बाईपास पर यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग का लक्ष्य है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर चल रहे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।उन्होंने बताया कि पीडीएनए के तहत अब तक ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा एनुअल मेंटेनेंस प्लान  के तहत भी विभाग को स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं, जिनके अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के रखरखाव का कार्य किया जाना है। यह कार्य मौसम के अनुकूल होते ही शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *