स्वास्थ्य विभाग सोलन द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए विशेष अभियान आज से आरम्भ किया गया है। जिसके तहत जिला के फार्मेसी अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने मीडिया को दी। टीबी उन्मूलन में फार्मेसी अधिकारियों की क्या भूमिका निभा सकते है। उन्हें क्या सावधानियां रखनी चाहिए। जो टीबी से ग्रसित रोगी है उनकी पहचान कैसे करनी है। उन्हें कौन सी दवाइयां देनी है। इस बारे में फार्मेसी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है।
अधिक जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि आज से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीबी उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिला भर से आए फार्मेसी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि वह अस्पतालों में टीबी की दवाओं का कैसे रखरखाव करेंगे . वहीँ समुदाय में टीबी के मरीज को किस तरह से खोजना है। वहीँ समुदाय में जो टीबी के मरीज खोजे ऐसे किन व्यक्तियों को चयनित कर सक्रीय करना है। इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
