बिहार-यूपी में शांति, हिमाचल में अपराध! राजीव बिंदल  का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला          

एक ओर बिहार और उत्तर प्रदेश में शांति का माहौल बना हुआ है, वहीं देवभूमि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हत्या, बलात्कार और फायरिंग जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अब माफिया राज  स्थापित हो चुका है। उन्होंने बिलासपुर और चंबा की हालिया घटनाओं को उदाहरण देते हुए कहा कि हिमाचल में अब कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है।राजीव बिंदल ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन मानसिक परेशानियों और दबाव के चलते विमल नेगी की ऐसी दर्दनाक मौत हुई? प्रदेश की जनता इस घटना से आहत होकर सड़कों पर उतर आई है, जो यह साबित करता है कि लोगों का सरकार पर से भरोसा उठ चुका है। बिंदल ने साफ कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और अपराधों पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक हिमाचल में बढ़ते अपराधों को रोकना मुश्किल होगा।बाइट राजीव बिंदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *