परवाणू को मिली विकास की तिहरी सौगात, विधायक सुल्तानपुरी ने किया लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में विख्यात औद्योगिक नगर परवाणू आज एक नए गौरव के साथ खड़ा है। यह शहर जो अपनी व्यापारिक पहचान के लिए जाना जाता था, अब देशभक्ति, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी पहचाना जाएगा। कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने 115 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण, 28 सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण और महिला मंडलों के लिए विशेष वैन की सौगात देकर परवाणू को प्रदेश के सबसे प्रेरणादायक शहरों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया।ध्वज का अनावरण करते हुए विधायक सुल्तानपुरी ने कहा कि यह तिरंगा जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में एक ठोस कदम है और यहां से गुजरने वाला हर नागरिक इससे देश सेवा की प्रेरणा लेगा। उन्होंने कहा कि 28 अत्याधुनिक कैमरों से पूरे शहर को डिजिटल सुरक्षा कवच मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के महिला सशक्तिकरण के विजन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि परवाणू अब हर दिशा में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *