उपनिदेशक डाक्टर विवेक लांबा सोलन पशु पालन विभाग पशु महीना मनाने जा रहा है। इस में जिला के पशुओं के स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखा ज्जा सकता है। उनके लिए किस तरह की योजनाएं चलाई जानी चाहिए इसको लेकर मंथन होगा। पशुओं की बेहतरी के लिए क्या क्या कदम उठाए जाने चाहिए इसको लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी यह जानकारी पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाक्टर विवेक लांबा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया की जहाँ एक और पशु के स्वास्थ्य के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा वहीँ कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां भी किसानों से हासिल की जाएगी।
अधिक जानकारी देते हुए उपनिदेशक डाक्टर विवेक लांबा ने बताया कि पशु महीने में विभाग के कर्मचारी गाँव गाँव जा कर महत्वपूर्ण डाटा किसानों से एकत्र करेंगे। जिसमें उनके पास कितने पशु है उनकी किस्म क्या है ? उनकी देखभाल कौन करता है। पशुओं के पास कितना समय वह व्यतीत करते है और उनके पशु कितना दूध देते है। यह सभी जानकारियां हासिल की जाएगी। वह सभी किसानों से आग्रह करते है कि सभी जानकारियां कर्मचारियों को सही दें ताकि उनके आधार पर भविष्य में योजनाएं बनाई जा सके।
