हरियाणा जा कर झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री : विवेक शर्मा हरियाणा के चुनावों की तपिश से अब हिमाचल भी तपने लग गया है। जब से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा का दौरा किया है तब से भाजपा आक्रामक हो गई है। आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर काफी तंज कसे। उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस झूठी गारंटियां दे कर सत्ता में आई। अब वह विज्ञापनों के माध्यम से गारंटियां पूरी करने का दावा भी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा बन चुकी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा के चुनावों में जा कर गारंटियां पूरी करने की बात कह रहे है जो खेद का विषय है।
प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि सरकारी खजाने खाली है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा में जा कर गारंटियां पूर्ण करने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा गारंटियां पूर्ण नहीं गई लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा में जा कर अपनी उपलब्धियों के पुल बाँध रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विज्ञापन के माध्यम से गारंटियां पूर्ण करने की बात कह रही है। जो बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ पर अब मतदाता विशवास करने वाले नहीं है।
