नालागढ़ में पंचायत सीमांकन पर उबाल, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नालागढ़: पंचायत सीमांकन के फैसले ने नालागढ़ में सियासी और सामाजिक तापमान बढ़ा दिया है। ग्राम पंचायत बरिया (बलिया) को रामशहर क्षेत्र से जोड़ने के निर्णय के खिलाफ ग्रामीण खुलकर सड़कों पर उतर आए हैं। सोहन लाल चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी सोलन मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए फैसले को “जनविरोधी” करार दिया।सोहन लाल चंदेल का कहना है कि बरिया पंचायत का सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक जुड़ाव लंबे समय से बीबीएन क्षेत्र से रहा है। अब इसे जबरन रामशहर से जोड़ना न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि विकास कार्यों पर भी ब्रेक लगाने जैसा है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि इससे प्रमाण पत्र, राजस्व कार्य और सरकारी योजनाओं तक पहुंच में भारी दिक्कतें आएंगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के लोगों ने साफ अल्टीमेटम दिया है—यदि निर्णय वापस नहीं हुआ तो पूरी पंचायत आगामी चुनावों का बहिष्कार करेगी। उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। अब नजर प्रशासन पर है कि वह नालागढ़ में बढ़ते इस जनाक्रोश को कैसे संभालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *