नगर निगम करेगा सर्वे, बिल न देने वालों पर लगेगा जुर्माना

सोलन, 20 फरवरी 2025 – नगर निगम शहर में उन घरों और दुकानों की पहचान करने के लिए सर्वे करने जा रहा है, जिन्होंने आज तक कूड़ा प्रबंधन शुल्क का भुगतान नहीं किया। यह सर्वे वार्ड सुपरवाइजर की टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि कौन लोग बिना भुगतान के सफाई सेवा का लाभ उठा रहे हैं।

नगर निगम के अनुसार, कई निवासी और दुकानदार नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों को कूड़ा देते हैं, लेकिन उन्हें आज तक निगम की ओर से कोई बिल जारी नहीं हुआ। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो वर्षों से यहां रह रहे हैं लेकिन कभी शुल्क नहीं भरा। सफाई कर्मचारियों ने इस संबंध में नगर निगम से शिकायत भी की थी।

सर्वे के दौरान जो लोग बिना बिल भुगतान के पाए जाएंगे, उन्हें कूड़ा बिल नियम लागू होने की तिथि से शुल्क चुकाना होगा, यानी उन्हें पिछला बकाया भी भरना होगा। इसके अलावा, इन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

नगर निगम ने ऐसे सभी लोगों से स्वयं आगे आकर बिल जमा करने का आग्रह किया है, ताकि वे अतिरिक्त दंड से बच सकें। नगर निगम की यह पहल शहर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *