कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने गुरुवार को विकासखंड सोलन की चेवा पंचायत में दो एंबुलेंस मार्गों का विधिवत उद्घाटन किया। एनएच-5 से हरिपुर गांव और बाड़ा में सुखदेव बिहार एंबुलेंस मार्ग जनता को समर्पित किया। विधायक सुल्तानपुरी वन विश्राम गृह कुमारहट्टी में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। और मौके पर ही अधिकतर का निपटारा भी कर दिया। इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा किए प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश का समुचित विकास करने के लिए कृत संकल्प है और कसौली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया किए उपरोक्त दोनों मार्ग बनने से ग्रामीणों को बड़ा लाभ पहुंचेगा। उद्घाटन स्थल पर पहुंचने पर, विधायक विनोद सुल्तानपुरी का स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन लता की अगवाई में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
इस आयोजन में एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन लता, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य, नवीन, सुनील गोयल, उन्हेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल, बड़ोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, बीडीओ सोलन रमेश शर्मा, तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह, कमल ठाकुर, एपीएमसी सोलन के सदस्य महेश गुप्ता, बंटी राणा, भानु अग्रवाल, सुरेश बंसल, विजय गुप्ता, अमरलाल , महेंद्र, कुणाल गर्ग, सौभाग्य सिंघल, धर्मपुर थाना प्रभारी दलीप तोमर, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर धर्मपुर नीलम और सैकड़ों अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।