शहर के समग्र विकास और डिजिटलाइजेशन को गति देने के लिए नक्शा प्रोजेक्ट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के अधिकारियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने की, जिन्होंने इस परियोजना के उद्देश्यों और इसके संभावित लाभों पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के तहत शहर का डिजिटल सर्वे किया जाएगा, जिसमें ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भवनों और सड़कों का सटीक नक्शा तैयार किया जाएगा। इससे न केवल नगर निगम को भू-संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन करने में सुविधा होगी, बल्कि टैक्स संग्रहण प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो जाएगी।
बंदोबस्त अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने इस प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में शहरी विस्तार की दिशा तय करना है। डिजिटल नक्शे की मदद से शहर में यातायात सुधार, सीवरेज सिस्टम, ग्रीन ज़ोन और नई कॉलोनियों के विकास की प्रभावी योजना बनाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से स्मार्ट सिटी योजना को भी बल मिलेगा, जिससे सोलन को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी।
बाइट बंदोबस्त अधिकारी प्रदीप ठाकुर