नगर निगम सोलन ने रबोन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जेसीबी की मदद से निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम की यह कार्रवाई कानून का पालन न करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है। जानकारी के अनुसार नगर निगम को वर्ष 2023 में शिकायत मिली थी कि रबोन में अवैध निर्माण किया गया है। मामले की सुनवाई नगर निगम आयुक्त की अदालत में चली, जहां से सितंबर 2024 में अवैध निर्माण को गिराने के आदेश पारित किए गए।हालांकि, भवन मालिक ने इस आदेश को जिला अदालत में चुनौती दी, लेकिन फरवरी 2025 में अदालत ने आयुक्त के आदेश को सही ठहराया। कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए निगम ने भवन मालिक को निर्माण स्वयं तोड़ने का मौका दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को नगर निगम ने जेसीबी मशीन भेजकर अवैध निर्माण को ढहा दिया।अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम कमिश्नर एकता कपटा ने बताया कि जहाँ आज कार्रवाई अमल में लाई गई है उन्हें आवश्यक समय दिया गया था और कहा गया था कि वह अवैध निर्माण को अपने आप हटा लें। लेकिन उन्होंने समय पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई इस लिए मजबूरन आज नगर निगम को कार्रवाई अमल में लानी पड़ी। बाइट एकता कपटा