सुप्रसिद्ध शूलिनी मंदिर में पहले नवरात्रे पर ही भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिली। सभी भक्त पवित्र तन मन से माता शूलिनी के मंदिर पहुंचे। ज्योत जला कर माता शूलिनी के दरबार में सभी ने माथा टेका और अपने मंगल भविष्य की कामना भी की। सोलन शहर वासियों की माता शूलिनी में बेहद आस्था है। दुर्गा स्वरूप माता शूलिनी को सभी अपनी कुल देवी मानते है। सभी शहर वासियों का मानना है कि उन्ही की असीम कृपा से सोलन शहर पर कोई आपदा नहीं आई और उन्हीं की आशीवार्द से सभी तरक्की कर रहे है।
माथा टेकने आई महिलाओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवरात्रे के पहले दिन वह माता शूलिनी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर आई है। वह नौ दिनों तक व्रत रखेंगी और रोज़ मंदिर आ कर भजन कीर्तन करेंगी। उन्होंने कहा कि माता शूलिनी के नवरात्रे जो नौ दिन रखता है और श्रद्धा भाव से माता शूलिनी की पूजा अर्चना करता है। माता शूलिनी उस व्यक्ति की सभी मन्नतें पूर्ण करती है। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग मानते है और वह इस बात को अजमा भी चुके है
