सोलन: नगर परिषद के परिसीमन को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय बेहद सीमित है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि जारी अधिसूचना के अनुसार 27 फरवरी आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। डीसी ने बताया कि परिसीमन प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के तहत की जा रही है, ताकि वार्डों की सीमाएं जनसंख्या और भौगोलिक संतुलन के आधार पर तय की जा सकें। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों से अपील की है कि यदि किसी को प्रस्तावित सीमांकन पर कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह निर्धारित समय के भीतर लिखित रूप में प्रस्तुत करें।उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि तय समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार संभव नहीं होगा। ऐसे में संबंधित वार्डों के निवासी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और यदि आवश्यक समझें तो कल तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। परिसीमन की इस प्रक्रिया के बाद ही नगर परिषद चुनावों की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।