कन्नड़ एक्टर और KGF फिल्म फेम यश से तो आप सभी वाकिफ हैं। इनकी दुनिया कायल है। आज 8 जनवरी को ये अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैन्स भई इस दिन को त्योहार की तरह सलेबिट्रे कर रहे हैं। मगर एक जगह हादसा भी हो गया। एक्टर के 6 फैन्स को करंट लग गया। तीन की मौत भी हो गई।

KGF फेम यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इनके लाखों-करोड़ों फैन्स है। ये फैन्स से जुड़े रहते हैं। 4 जनवरी को एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को फिल्म Toxic के लिए आभार जताया था। साथ ही बताया था कि वह जन्मदिन पर उनसे नहीं मिल पाएंगे। इससे वह निराश तो जरूर हुए लेकिन उन्होंने बर्थडे धूमधमाने का फैसला किया।

यहां हुई यश के फैन्स की मौत
इसी सिलसिले में कर्नाटक के गडग जिले में एक हादसा हो गया। यश का कट-आउट लगाने के दौरान तीन लोगों की जहां करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इस बारे में अभी और जानकारी आना बाकी है। मगर एक्टर के इस खास मौके पर ये दुर्घटना बेहद हैरान कर देने वाली है।
यश की फिल्में और असली नाम
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने 2007 में Jambada Hudugi से डेब्यू किया था।। इसके बाद उन्होंने 2008 में Rocky, 2013 में Googly और 2014 में Mr. and Mrs. Ramachari में काम किया था। लेकिन पहचान उनकी KGF Chapter 1 से देश और दुनियाभर में बनीं। इसके बाद जब इसका चैप्टर 2 आया तो लोगों के सिर पर रॉकी भाई का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा।