महिलाओं को सशक्त करने के लिए कांग्रेस अब गांव गांव जाकर अभियान चलाएगी। ताकि ताकि प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी बन सके। इस अभियान को इंदिरा गांधी फैलोशिप एवंम शक्ति अभियान का नाम दिया गया जिसे राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी ने लॉन्च किया था। वहीं प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में जारी किया। आज सोलन कांग्रेस जिला प्रवक्ता संधिरा दौलटा ने इस अभियान की शुरुआत की। संधिरा ने बताया की वह गांव गांव जाकर महिलाओं को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।
सोलन कांग्रेस जिला प्रवक्ता संधिरा दौलटा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान उनके वरिष्ठ नेताओं द्वारा आरंभ किया गया था अब वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला के गांव-गांव में जाएंगे और महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश उनके शीर्ष नेतृत्व से मिलेगा वह उसे पूरी शिद्द्त से निभाएंगे .उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाना उनका प्रथम लक्ष्य रहेगा।
