सोलन कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष वरमानी की ताजपोशी के अवसर पर शहर में एक ऐतिहासिक और भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उमड़ी भारी भीड़, कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह यह दर्शा रहा था कि सोलन में किसी भी जिला अध्यक्ष को इससे पहले ऐसा सम्मान और स्वागत नहीं मिला। मंच पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष वरमानी ने हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी दबाव के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वर्मानी ने माना कि पिछले एक साल से संगठन न होने के कारण कार्यकर्ताओं में निराशा थी, लेकिन अब वह नई जान फूंकेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वह 240 पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और कांग्रेस को पूरी तरह चुनावी मोड में लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के पांचों विधायकों का उन्हें पूरा आशीर्वाद प्राप्त है।बाइट सुभाष वरमानीविधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सुभाषवरमानी को बधाई देते हुए कहा कि यह राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सोच का परिणाम है कि आज एक आम कार्यकर्ता को संगठन की कमान सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वर्मानी ने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से संघर्ष की शुरुआत की और निस्वार्थ सेवा करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।बाइट विधायक विनोद सुल्तानपुरी स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने वरमानी की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के लिए सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है और किसी भी लड़ाई में मनोबल ही जीत की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यही जोश आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाएगा।