सोलन में हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश ठाकुर ने की। संयुक्त व्यापार संगठन निकट भविष्य में व्यापारियों का महा सम्मेलन करने जा रहा है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज रणनीति बनाई गई। उपस्थित सदस्यों से विचार विमर्श किया गया। वहीँ व्यापारियों को क्या क्या दिक्क्तें आ रही है इस बारे में भी मंथन किया गया। इन समस्याओं का हल कैसे निकाला जा सकता है इसको लेकर भी चर्चा की गई। अधिक जानकारी देते हुए प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों के समक्ष आज के समय में सबसे बड़ी समस्या ऑनलाइन व्यापार की है। जिसकी वजह से व्यापार लगातार घटता जा रहा है। इसके अलावा भी बहुत सी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इन समस्याओं को लेकर निकट भविष्य में सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उसकी रूपरेखा के लिए सभी हिमाचल के व्यापारियों को संगठित किया जा रहा है। जल्द ही पूरी रूप रेखा तैयार की जाएगी और व्यापारियों के हित के लिए कार्य किया जाएगा।