रबोन बायपास पर तेज रफ्तार पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

रबोन बायपास पर आज एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में तूड़ी लदी हुई थी, और मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना घटी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया, अन्यथा यह बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकता था।हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह पिकअप चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी। गौरतलब है कि इस तीखे मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। तेज रफ्तार में आने वाले वाहन अक्सर यहां नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।