शूलिनी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें योगोडा संस्था के गुरु अलोकानंद यहाँ आए लोगों को योग के बारे में विशेष जानकारी देंगे। यह योग हमारे लिए क्यों आवश्यक है आज के आधुनिक युग में योग इसका क्या महत्व है। इस बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक विपिन पब्बी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में सभी पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भाग रहे है जिसकी वजह से कई तरह के अवसादों से देश के नागरिक घिरते जा रहे है। उन्हें केवल योग से दूर किया जा सकता है।
अधिक जानकारी देते हुए शूलिनी विश्वविद्यालय के निदेशक विपिन पब्बी ने बताया कि उनके विश्वविद्यायल में तीन दिवसीय योग कैम्प आज से आरम्भ हो चुका है। यह कैम्प योगोडा संस्था के गुरु अलोकानंद की अध्यक्षता में चलाया जा रहा है। जिसमें देश के कोने कोने से आए करीबन 350 योग प्रेमी भाग ले रहे है। जो आध्यात्मिक गुरु अलोकानंद से दीक्षा ग्रहण कर अपना जीवन सफल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से लोग कैसे खुश रह सकते है। उन्हें मन की शान्ति कैसे मिल सकती है इस बारे में भी गुरु अलोकानंद विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाएंगे
