सोलन के शूलिनी मेले में जहाँ एक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है वहीँ बच्चों महिलाओं और युवतियों के लिए फन गेम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों की मार्बल और फ्रॉग रेस का आयोजन किया गया। वहीँ महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और खूब मनोरंजन किया। यह खेलें जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार भी बेहद उत्साह के साथ महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
अधिक जानकारी देते हुए फन गेम की अध्यक्ष सीमा बहल ने बताया कि बच्चों और महिलाओं के लिए बहुत सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की गोलगप्पा प्रतियोगिता बेहद आकर्ष्ण का केंद्र रही। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और इनाम भी जीते।
गोलगप्पा रेस और म्यूज़िकल चेयर प्रतियोगिता शूलिनी मेले में रही विशेष आकर्षण
