Ganesh Chaturthi Today 2023: आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। देशभर में खासकर मुंबई में इस त्योहार की अलग से धूम देखने को मिलती है। मुंबई में जगह जगह गणेश पंडाल लगाए गए हैं और चारों तरफ गणेश पूजा की जा रही है। ऐसे ही एक पंडाल में गणेशजी को 69 किलो सोना और 336 किलो चांदी से सजाया गया है…


सुरक्षा की दृष्टि से करवाया बीमा
गणेश भक्तों की तरफ से चढ़ाए गए आभूषणों से मूर्तियों को सजाया जाता है और यहां पर पांच दिनों तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इसीलिए बड़ी संख्या में गणेश भक्तों का आना होता है। सुरक्षा की दृष्टि से गणेश मंडल की तरफ से हर साल आभूषणों और सेवा में लगे लोगों की सुरक्षा को लेकर बीमा कराया जाता है।

बड़ी संख्या में आती है भीड़
मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है। यह शहर का एकमात्र गणेश मंडल है, जहां चौबीसों घंटे अनुष्ठान किए जाते हैं। पांच दिनों तक दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भीड़ आती हैं, उनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए पंडाल में हाईडेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं। यहां हर दिन 50 हजार भक्तों के लिए खाना और प्रसाद की व्यवस्था है। यहां पर भक्तों द्वारा औसतन 60 हजार पूजा और सेवा भगवान महा गणपति को अर्पित की जाएगी।