33 बीमारियों पर नज़र रखने के लिए सोलन में चिकित्स्कों को किया गया ट्रेंड 

सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में आज एकीकृत रोग निगरानी परियोजना  को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस कार्यशाला की अध्यक्षता चिकित्स्क गगन हंस ने की।  उन्होंने बताया कि आज सोलन के चिकित्स्कों को विभिन्न रोगों पर किस तरह नियंत्रण करना है  और उन पर कैसे निगरानी करनी है।  इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि उसका लेखा जोखा भी वह रख सकें।  यह जानकारी चिकित्स्क गगन हंस ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि  किसी भी महामारी को रोकने के लिए या एकीकृत रोग निगरानी परियोजना  बेहद लाभ प्रद है। जिसमें रोगियों की सभी जानकारियां स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध होती है।
अधिक जानकारी देते हुए चिकित्स्क गगन हंस ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है  वह  33  गंभीर बीमारियों पर  कैसे निगरानी कर सकते है।  उन्होंने कहा कि इस में सूची जिला से आए अधिकारी भाग ले रहे है।  उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति अवगत करवाया जा रहा है ताकि किसी भी आपात समय में वह कार्यकरने में सक्षम हो।  उन्होंने कहा कि अगर कोई भी बिमारी किसी क्षेत्र में हावी होने लगती है तो उसकी तुरंत जानकारी मिल सकती है उसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग बिमारी पर नियंत्रण करने की योजना बनाता है।