कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सोलन के सरकारी और निजी अस्पतालों में भी आज से हड़ताल आरम्भ हो गई है। इस हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ना आरम्भ हो गया है।लेकिन चिकित्सकों की माने तो उनका कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। किसी को भी असुविधा न हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा। यह जानकारी सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट संदीप जैन ने दी। सभी चिकित्स्कों ने महिला डॉक्टर को लेकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट संदीप जैन ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध हुआ है। जिस पर सभी चिकित्स्क कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहते है ताकि भविष्य में किसी भी चिकित्स्क के साथ इस तरह की घटना दुबारा न हो। उन्होंने कहा कि आज से वह हड़ताल पर रहेंगे और कल सुबह तक यह हड़ताल जारी रहेगी। लेकिन इस बीच आपातकाल में सभी चिकित्स्क पहले की तरह अपनी सेवाएं देंगे। अगर कोई व्यक्ति आपातकाल में आता है तो उसका इलाज किया जाएगा।
