डॉक्टर साहिल  ने रचा इतिहास, सोलन में ही मिला मुश्किल बीमारी का इलाज

सोलन  में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। शहर के एलक्यूरा हॉस्पिटल  में डॉ. डॉक्टर साहिल शर्मा  ने एक महिला की जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन कर नई मिसाल कायम की है। इस बीमारी में पेशाब की थैली और बच्चेदानी के बीच असामान्य रास्ता बन जाता है, जिससे लगातार पेशाब रिसता रहता है। यह समस्या मरीज के लिए शारीरिक दर्द के साथ मानसिक तनाव और सामाजिक परेशानी भी पैदा करती है।डॉ. साहिल ने बड़े चीरे की जगह छोटे छेद के माध्यम से यह उपचार किया। इस विधि से दर्द कम होता है, खून कम बहता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाती है। बताया जा रहा है कि इस तरह का कठिन ऑपरेशन इस क्षेत्र में पहली बार सफलतापूर्वक किया गया है। अब ऐसे मामलों में मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा सोलन में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *